आंत का ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:47

ऑपरेशन के बाद आपको आसानी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए। फिर चाहे वो फल और सब्जियां ही क्‍यों न हो। अपनी डाइट में रोटी, कद्दू, लौकी, परवल, गाजर, खीरा, पालक, मूंग की दाल, अरहर, मल्‍का की दाल, तोरी, मूली और सब्जियों का सूप शामिल करें। ये खाने में आसान भी होते हैं और हाजमा भी सही रखते हैं।

सर्जरी के बाद क्या खाएं-

कौन सी सब्जियां खाएं- गाजर, कद्दू, परवल, लौकी, तोरई, ब्रोकली, पत्तागोभी, आलू, शकरकंद, पालक

नॉनवेज फूड्स में क्या खाएं- अंडे खा सकते हैं। इसके अलावा रोस्टेड चिकन खा सकते हैं। मगर यदि पेट की सर्जरी हुई है, तो ऩॉनवेज फूड्स खाने से बचें।

प्रोयबायोटिक वाले आहार खाएं- जैसे योगर्ट, दही आदि। ये आपके पाचन को बढ़ाते हैं।

दाल कौन सी खाएं- मूंग की दाल, मसूर और अरहर की दाल खाएं

कौन से फल खाएं- संतरे, सेब, बेरीज, खरबूजा, तरबूज, खुबानी, अंगूर, आम (लेकिन बहुत ज्यादा नहीं), पपीता और टमाटर

अन्य फायदेमंद आहार- सर्जरी के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने से ज्यादा पीने पर ध्यान दें। यानी पानी ज्यादा पिएं और लिक्विड डाइट लें। आप चाहें तो नारियल पानी, फलों का जूस, लस्सी, छाछ, स्मूदी, ग्रीन टी और हर्बल चाय आदि ले सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info